‘किसी नेता का लड़का जुझारू है और उसे पार्टी टिकट दे तो यह परिवारवाद नहीं है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राजधानी में अपने मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत महोत्सव, क्वायर फेस्टिवल के तहत लगायी गयी प्रदर्शनी में पहुंचे कलराज मिश्र ने अनौपचारिक रूप से मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि यह काम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड का है। इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे।
जिनको टिकट दिया वो सभी भाजपा के कार्यकर्ता
लगभग एक दर्जन भाजपा नेताओं के बेटी-बेटे या दूसरे रिश्तेदारों को टिकट दिए जाने के बारे में कलराज से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि यह परिवारवाद नहीं है। जिनको टिकट दिया गया है, वे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं।
उनके विभाग के कैलेंडर पर मचे बवाल पर कहा कि हमारी पार्टी गांधीजी का सम्मान हमेशा करती रही है और करती रहेगी। कैलेंडर पर फोटो ना छापने से गांधीजी के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।