फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalicharan College will conduct NAAC assessment in November

Lucknow News: कालीचरण महाविद्यालय नवंबर में कराएगा नैक मूल्यांकन

Mon, 13 Jan 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kalicharan College will conduct NAAC assessment in November
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज नवंबर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) कराएगा। इसे लेकर 30 दिसंबर को प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इसमें प्रबंधक इंजी. वीके मिश्रा, प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय व वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में नैक का यह दूसरा चरण होगा। इससे पहले के चरण में कॉलेज को सी ग्रेड मिला था। बैठक में इस बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। नैक ने जो सुझाव दिए थे, कॉलेज उन पर बेहतर काम करेगा, जिससे इस बार संतोषजनक ग्रेड मिल सके। नैक को लेकर सोमवार को आईक्यूएसी समिति और सभी विभागों के अध्यक्षों के बीच समन्वय बैठक हुई। इसमें सभी को नए सुधारों (नैक-2024) के अनुसार क्राइटेरिया 1.4 से लेकर 2.2 तथा 3.2 से 6.1 तक की बिंदुवार तैयारी कर 20 जनवरी की बैठक में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रो. मीना कुमारी, प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो.मनोज कुमार पाण्डेय, प्रो.कल्याणी द्विवेदी आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed