फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalbe jawwad met cm yogi

सीएम योगी से मिले कल्बे जव्वाद, कहा- जल्द भंग करें शिया वक्फ बोर्ड

Mon, 18 Dec 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
kalbe jawwad met cm yogi
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने रविवार को उनके आवास पर मुलाकात की। मौलाना ने सीएम से शिया वक्फ बोर्ड भंग करने और बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के कार्यकाल की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


मौलाना ने अयोध्या विवाद को लेकर सीएम से बात करते हुए कहा कि शिया समुदाय का विवादित स्थल पर न पहले दावा था और न अब है। उन्होंने रामजन्मभूमि को लेकर शिया वक्फ बोर्ड का दावा करने वालों से भी सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस दौरान जव्वाद ने पिछली सरकार में वक्फ बचाओ आंदोलन व अजादारी को लेकर शिया समुदाय के युवाओं पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लेने की मांग की। जव्वाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे बोर्ड की सीबीआई जांच जल्द कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग करने की प्रक्रिया चल रही है। मुलाकात के दौरान जव्वाद के साथ शमील शम्सी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed