फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalbe jawad got bail from allahabad high court

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जमानत पर रिहा

Fri, 21 Dec 2018 10:07 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 21 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
kalbe jawad got bail from allahabad high court
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद

वक्फ के मुतवल्ली पद से हटाए जाने के बाद फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर हड़पने के आरोपी शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। एसीजेएम सुदेश कुमार में मौलाना की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद मौलाना की ओर से जिला न्यायाधीश के समक्ष अर्जी दी गई। जिला न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने 40-40 हजार रुपये की दो जमानतें और मुचलका दाखिल करने पर मौलाना को रिहा करने का आदेश दिया। एसीजेएम की कस्टडी में मौजूद मौलाना की ओर से जमानतनामे दाखिल करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।  
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार वक्फ सज्जादिया कदीम व जहीद के दरोगा मो. अस्करी अली ने कोर्ट में परिवाद दायर करके बताया था कि कल्बे जव्वाद को 6 जनवरी 2015 को वक्फ के मुतवल्ली पद से हटा दिया गया था। उसके बाद परिवादी को वक्फ का दरोगा/केयरटेकर बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुतवल्ली पद से हटाए जाने के बाद भी कल्बे जव्वाद ने 14 मार्च 2015 को कूटरचित दस्तावेज और हस्ताक्षर के आधार पर स्टेट बैंक से वक्फ के खाते से 20 हजार रुपये निकाल कर हड़प लिया। वक्फ बोर्ड को 13 मई 2015 को इसका पता चला। इस मामले में गवाहों के  बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने कल्बे जव्वाद को 24 अप्रैल 2018 को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोपी मानते हुए तलब किया था। मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed