फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe Javvad targets to UP CM Akhilesh Yadav.

सपा सरकार को 2017 के चुनाव में देंगे जवाब: जव्वाद

Sat, 29 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kalbe Javvad targets to UP CM Akhilesh Yadav.

शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने पटेलों पर गुजरात पुलिस की कार्रवाई को क्रूर और निंदात्मक बताया। जबकि पटेल अपने अधिकारों और वैध मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां जारी बयान में जव्वाद ने कहा, यूपी सरकार के मंत्री गुजरात पुलिस को जनरल डायर की मानसिकता का बता रहे हैं।

जबकि रमजान के दौरान वे खुद भी अपनी पुलिस से शिया प्रदर्शनकारियों पर वैसा ही बर्ताव करवाते हैं।

सपा सरकार की संवेदनहीनता का जवाब शिया 2017 के चुनाव में देंगे। इसकी शुरुआत बड़े इमामबाड़े पर प्रदर्शन से होगी।

जव्वाद ने कहा, यूपी पुलिस की कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी की जान चली गई थी, कई जख्मी हुई थे। यही नहीं फर्जी केस दर्ज कर बहुतों को जेल में डाल दिया गया था।
विज्ञापन

शिया समुदाय पर पुलिस के जुल्म जारी

Kalbe Javvad targets to UP CM Akhilesh Yadav.

उन्होंने कहा, आज भी शिया समुदाय पर यूपी पुलिस के जुल्म जारी हैं। आज भी कई शिया युवाओं को जेल में रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे में जब हिंदू और मुस्लिम मारे जा रहे थे तो आजम खां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का जन्मदिन मना रहे थे।

मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने पर यूपी में हुए प्रदर्शन में मुस्लिम पीटे गए, लेकिन आजम खां ने कुछ भी नहीं कहा।

जव्वाद ने कहा कि अब प्रदर्शन के दौरान इमामबाड़े के दरवाजे बंद नहीं किए जाएंगे। बल्कि सरकार की कारगुजारियों को बताती पुस्तकें पर्यटकों में बांटी जाएंगी। इनमें वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण और कब्जे की कहानियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed