फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kala baba arrested for running a sex racket in Lucknow.

मजार के पास सेक्स रैकेट चलाता था काला बाबा, बच्चे न होने का करता था इलाज, गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 07:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
kala baba arrested for running a sex racket in Lucknow.
गिरफ्तार हुआ काला बाबा। - फोटो : amar ujala

ठाकुरगंज के रईस मंजिल के पास मजार पर बैठने वाला बाबा महिलाओं से अश्लील हरकतें करता था। महिलाओं की बीमारी ठीक करने और भूत-प्रेत उतारने का झांसा देकर झाड़फूंक के नाम पर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन


बुधवार रात को ठाकुरगंज पुलिस ने काला बाबा उर्फ निसार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी बाबा के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि आरोपित काला बाबा के खिलाफ महिलाओं से अश्लील हरकत व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज हुसैनाबाद के रईस मंजिल के पास स्थित जामा मजार के पास लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो व खबर वायरल हुई तो स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मजार में बैठने वाले बाबा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यक्ति ने नासिर काला को महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मजार के अंदर पकड़ा था जिसके बाद उसने यह सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी थी। डीसीपी वेस्ट डीके पांडे के दिशा निर्देश पर एसीपी चौक आईपी सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ठाकुरंगज राजकुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की है।

वीडियो बना तो लोगों को हुआ विश्वास

नासिर काला मजार के अंदर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोग अचानक मजार के अंदर घुस गये। इस दौरान उन्होंने एक महिला और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। उसका पूरा वीडियो बना लिया। इसके बाद बाबा को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी काला बाबा को सौंप दिया।

बच्चे न होने की बीमारी का करता था इलाज

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि काला बाबा महिलाओं को इलाज के बहाने बुलाता था। वह सफेद दाग व बच्चे न होने की बीमारी का इलाज करने का दावा करता था। इसी की आड़ में अपना काला कारोबार चलाता था। इलाज के लिए आई महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाने के बाद उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed