फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kajri teej event organized in dilkusha club

Lucknow News: कजरी तीज के रंग से गुलजार हुआ दिलकुशा हेरिटेज क्लब

Sun, 27 Jul 2025 05:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
kajri teej event organized in dilkusha club
कजरी तीज के रंग से गुलजार हुआ दिलकुशा हेरिटेज क्लब
पूर्वोत्तर रेलवे महिला समिति ने बिखेरे संस्कृति के रंग
विज्ञापन

गीत-संगीत, नृत्य व रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की महिला समिति की ओर से रविवार को दिलकुशा हेरिटेज क्लब में कजरी तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समिति की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता की उपस्थिति में गीत-संगीत, नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समिति सदस्याओं और उनके बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कजरी तीज, उत्तर भारत में विशेष रूप से उत्साह के साथ मनाई जाती है, नारी शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। समिति की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता ने कहाकि कजरी तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का उत्सव है। समिति का उद्देश्य इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिनमें बारिश और प्रकृति की सुंदरता को दर्शाने वाली कजरियां विशेष रूप से सराही गईं। आरम्भ में बच्चों द्वारा नृत्य पर गणेश वंदना तथा शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। इसके बाद कजरी गीत ’हरे रामा रिमझिम पड़त फुहार, बदरिया छाई रे हारी’, अब के सावन में झुलवा झूलय दा, पिया जिया हरसाय दा पिया ना..., आदि सावन गीतों को पेश किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने सोलो डांस व बच्चों ने ग्रुप नृत्य पेश किया। इसके अलावा रोचक प्रतियोगिताओं में रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक परिधान प्रदर्शन शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता व कौशल का लोहा मनवाया। उपाध्यक्ष मानसी सिंह, रिचा रस्तोगी, सचिव स्मृति सिंह सचान, कोषाध्यक्ष दिव्या सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा निरूपमा वर्मा, आरडीएसओ महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मनीषा बोरवणकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव स्मृति सिंह सचान ने किया।
विज्ञापन

कजरी तीज के रंग से गुलजार हुआ दिलकुशा हेरिटेज क्लब

कजरी तीज के रंग से गुलजार हुआ दिलकुशा हेरिटेज क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed