{"_id":"6851cdc6ccd3e60b49056515","slug":"kaiserbagh-depot-bus-conductor-beaten-up-in-rupaidiha-protest-in-lucknow-lucknow-news-c-13-knp1050-1253683-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैसरबाग डिपो के बस परिचालक से रुपईडीहा में मारपीट, लखनऊ में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैसरबाग डिपो के बस परिचालक से रुपईडीहा में मारपीट, लखनऊ में प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चालक-परिचालक।
लखनऊ। सवारी बैठाने को लेकर बहराइच के रुपईडीहा बस अड्डे पर मंगलवार को कैसरबाग डिपो के परिचालक के साथ मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर कैसरबाग बस अड्डे पर कर्मचारी भड़क गए और चालक-परिचालकों ने बसों का संचालन ठप कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को कैसरबाग डिपो की बस रुपईडीहा बस स्टेशन पर सवारियां बैठाने के लिए खड़ी थी। वहां ज्यादा देर तक बस खड़ी करने को लेकर रुपईडीहा के टाइम कीपर शानू ने परिचालक अश्विनी से हाथापायी कर दी। यह सब डिपो के एआरएम राम प्रकाश के सामने हुआ, लेकिन उन्होंने बीचबचाव नहीं किया। इसकी जानकारी अश्विनी ने कैसरबाग डिपो के अपने साथियों को दी तो कैसरबाग से बसों का संचालन रोक दिया गया।
करीब डेढ़ घंटे तक हरदोई, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर को जाने वाली बसें बस अड्डे के बाहर ही नहीं निकलीं। जब लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने परिचालक से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब बसों का संचालन शुरू हुआ और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आमिर जावेद ने बताया कि आए दिन रुपईडीहा में कैसरबाग डिपो के चालक-परिचालकों को सवारियां नहीं भरने से रोका जाता है, उन्हें परेशान किया जाता है।