फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kailash vijayvergiya tell who will face of bjp in up

विजयवर्गीय ने बताया, किसके दम पर लड़ेगी भाजपा यूपी का चुनाव

Mon, 01 Feb 2016 01:43 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
kailash vijayvergiya tell who will face of bjp in up

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी दूसरे दलों से गठबंधन कर सकती है बशर्ते वो खुद हमारे पास आएं, हम किसी के पास गठबंधन करने नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का चेहरा कोई भी हो पर पार्टी 2017 का चुनाव मोदी की छवि पर ही लड़ेगी। रविवार को यहां अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के समागम में आए विजयवर्गीय ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव में जो दल हमारे साथ आना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन सामाजिक समरसता भी बनी रहे। पार्टी इसके लिए आवाज भी उठाएगी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा बंगाल में तेजी से उभर रही है, इससे ममता और कम्युनिस्ट पार्टियों में काफी हलचल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी इसलिए भटक रहे हैं इधर-उधर....

kailash vijayvergiya tell who will face of bjp in up

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कार्यप्रणाली से देश को खतरा पैदा हो गया है। पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में तेजी से अवैध हथियार और नकली करेंसी आ रही है। हैदराबाद के छात्र रोहित बेमुला के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

राहुल गांधी के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह मुद्दे की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राफ विदेशों में लगातार बढ़ रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर अब पाक के खिलाफ पहली बार कई देश भारत के साथ आए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वैश्य खुद को सुधार लें तो उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस प्रदेश (यूपी) में 18 फीसदी वैश्य हों, उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है तो वे खुद ही मंथन करें। विजयवर्गीय ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता की प्रदेश में 100 टिकट वैश्यों को देने की मांग पर यह जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed