{"_id":"695ad467090700cadd005c8f","slug":"just-one-week-left-to-buy-a-plot-in-anant-nagar-scheme-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1545988-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लाॅट लेने के लिए बस एक सप्ताह का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लाॅट लेने के लिए बस एक सप्ताह का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) योजना में भूखंडों का पंजीकरण कराने वालों के लिए अब एक सप्ताह का ही मौका है। बीते 20 दिसंबर से योजना के 637 भूखंडों के लिए पंजीकरण खुला है जो 12 जनवरी तक चलेगारहेगा। इसके बाद पंजीकरण नहीं हो पाएगा।
637 भूखंडों में 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटरके 57 भूखंड शामिल हैं। 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस योजना में करीब डेढ़ लाख लोग आशियाना बना सकेंगे। यह योजना अंतरराष्ट्रीय ग्रिड पैटर्न पर विकसित की जा रही है जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ भूमिगत केबल से निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। बड़े हिस्से में एजुकेशन सिटी और 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा।
ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए एलडीए की वेबसाइट www.registration.ldalucknow.in/#/login पर जाकर पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। यहां भूखंड के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
....इधर 31 जनवरी तक छूट पर मिलेंगे आवास विकास के फ्लैट
जो लोग फ्लैट लेना चाहते हैं वह आवास विकास की अवध विहार, वृंदावन और मुन्नू खेड़ा योजनाओं में 15 प्रतिशत छूट पर खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 30 लाख से एक करोड़ तक है। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल का कहना है कि छूट का लाभ इसी माह तक दिया जाएगा। खरीदार आवास विकास की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।
अनंत नगर योजना में अब तक...
1484 लोगों ने पंजीकरण शुल्क जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की
4647 लोगों ने पंजीकरण किया है और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में हैं