{"_id":"67b4ed9cd28833503c08d4a4","slug":"junk-lying-in-the-plot-caught-fire-the-loaders-tank-burst-after-being-hit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1083840-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट में पड़े कबाड़ में लगी आग, चपेट में आकर लोडर का टैंक फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट में पड़े कबाड़ में लगी आग, चपेट में आकर लोडर का टैंक फटा
Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट में पड़े कबाड़ में लगी आग, चपेट में आकर लोडर का टैंक फटा
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग संख्या पांच के पास मंगलवार को प्लाॅट में रखे कबाड़ में आग लग गई। लपटों ने एल्डिको उद्यान निवासी शुभम राय के लोडर और मऊ की मीरा के खाली पड़े गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इस बीच लोडर का डीजल टैंक फट गया। दमकलकर्मी तीन गाड़ियों से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
खाली प्लाॅट में दो साल से एक कबाड़ी काम कर रहा था। कुछ दिन पहले वह काम छोड़कर चला गया, पर प्लाॅट में कुछ कबाड़ था। सुबह छह बजे अचानक लोगों को लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा था। लोडर का डीजल टैंक फटने के बाद लपटें गोदाम के पास स्थित हरदोई के संडीला निवासी सुशील तिवारी के मकान तक पहुंचने लगीं। एफएसओ सुमित जादौन ने एक गाड़ी फायर स्टेशन आलमबाग से मंगवाई। एफएसओ व उनकी टीम आग को मकान तक पहुंचने से रोकने में जुटी रही।
दमकल की गाड़ी आने पर कड़ी मशक्कत कर कर्मियों ने एक घंटे में पूरी तरह से आग बुझा ली। एफएसओ के मुताबिक घटना के समय सुशील व उनके परिवार के चार लोग घर में थे। हादसे का कारण पता नहीं चल सका है।