फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junk dealer committed suicide after fight with his mother In Lucknow

Lucknow News: मां से झगड़े के बाद कबाड़ कारोबारी ने दे दी जान, कमरे में इस हाल में मिली लाश

Thu, 15 May 2025 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 04:21 PM IST
सार

लखनऊ में मां से झगड़ा होने के बाद कबाड़ कारोबारी ने जान दे दी। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। मां ने देखा तो वह चीख उठी। मृतक कारोबारी पत्नी से अलगाव होने के बाद मां के साथ रहता था।  

विज्ञापन
junk dealer committed suicide after fight with his mother In Lucknow
suicide - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कबाड़ कारोबारी राजेश कश्यप (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले मां मुन्नी देवी से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। घटना सरोजनीनगर क्षेत्र के सैनिकनगर इलाके की है। 

विज्ञापन


मूल रूप से बलरामपुर के उतरौला निवासी राजेश अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। मां मुन्नी देवी के मुताबिक, बुधवार रात उनके और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद राजेश दूसरे कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बेटे के कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटकता मिला। 

विज्ञापन

पत्नी से अलगाव के बाद मां के साथ रहता था

बेटे की लाश देख मुन्नी देवी चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने राजेश को फंदे से उतारकर सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि राजेश की शादी हो चुकी है। लेकिन, पत्नी से अलगाव हो गया था। वह मां के साथ रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed