फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junior students beat seniors in subhash hostel of lucknow university

एलयू के सुभाष छात्रावास में खूब चले रॉड और डंडे, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 11 Aug 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
junior students beat seniors in subhash hostel of lucknow university
पिटाई से घायल छात्र - फोटो : amarujala
एलयू में हंगामा-मारपीट और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सुभाष छात्रावास का है। बृहस्पतिवार को देर रात हॉस्टल के बाहर हंगामा कर रहे छात्रों का विरोध करने पर बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को बेल्ट, रॉड और डंडे से खूब पीटा गया। आरोप है कि प्रॉक्टर से शिकायत की तो उन्होंने बात सुनने के बजाय पीड़ित छात्रों से अभद्रता की।
विज्ञापन


पिटाई करने वालों ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे डरे छात्रों ने कुलपति को पत्र लिख कर कहा कि उन्हें यहां नहीं पढ़ना, इसलिए उनका दाखिला निरस्त कर दिया जाए। पीड़ित छात्रों का कहना है कि पीटने वाले बीकॉम के छात्र हैं। 
विज्ञापन


कुलपति को प्रार्थनापत्र देने वाले बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र तरुण और गौरव ने बताया कि वे सुभाष छात्रावास में कमरा संख्या 88 और उनके मित्र कमरा संख्या 87 में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वे पढ़ाई कर रहे थे। रात में करीब 10.30 बजे हॉस्टल और कुछ बाहरी छात्रों ने शराब पीकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अचानक पूरे हॉस्टल की लाइट बंद कर दी गई। विरोध करने पर हम दोनों के साथ ही विजय प्रताप सिंह और अभिषेक द्विवेदी को बुरी तरह मारने लगे। बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र विजय प्रताप सिंह को बेल्ट, लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह से मारा।

दर्ज हुई एफआईआर और रैगिंग सेल में भी शिकायत

junior students beat seniors in subhash hostel of lucknow university
डेमो - फोटो : SELF
पिटाई की वजह से वह बेहोश हो गया। विजय के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इसकी शिकायत जब प्रॉक्टर से की गई तो उन्होंने उन्होंने परिचय पत्र छीनकर अपने पास रख लिया। इसके बाद उन्होंने आवंटन पत्र की मांग की। न देने पर दुर्व्यवहार किया।

उनके अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अगर परिसर में सुरक्षा नहीं दी जा सकती तो फिर दाखिला निरस्त करके फीस वापस कर दी जाय। पीड़ित छात्र विजय प्रताप सिंह नेहसनगंज कोतवाली में तुषार राय और आयुष जायसवाल तथा 15-20 अन्य अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़ित छात्र ने अपना मेडिकल भी कराया। एफआईआर दर्ज होने के बाद देर शाम तक दोनों पक्ष मे समझौता कराने की प्रक्रिया जारी थी। विजय का कहना था इस मामले में उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

मारपीट की घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने यूजीसी के एंटी रैगिंग नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। बाद में पता चला कि पीटने वाले छात्र उनके जूनियर यानी बी-कॉम के ही हैं। प्रॉक्टर के अनुसार यह मामला सिर्फ मारपीट का है, रैगिंग जैसी कोई बात नहीं है।

 

एक दिन पहले भी हुई थी मारपीट

junior students beat seniors in subhash hostel of lucknow university
डेमो - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार शाम भी इसी छात्रावास में मारपीट हुई थी। बुधवार को हुई मारपीट में एमए थर्ड सेमेस्टर के एक छात्र को पीटा गया। पीड़ित छात्र का कहन है कि बुधवार शाम जब वह क्रिकेट खेल रहा था तो उसी समय तीन लड़के मौके पर आए। तीनों शराब पिये हुए थे। वे बैट छीनने लगे। मना करने पर उन्होंने जमकर पिटाई कर दी। 

दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई
हॉस्टल में मारपीट की घटना के बाद तुरंत ही मैं मौके पर गया था। मौजूद छात्रों से पूछताछ की थी। पीड़ित छात्र की तहरीर को कोतवाली के लिए मार्क कर दिया था। छात्र से दुर्व्यवहार का सवाल ही नहीं उठता। जांच करने पर पता चला कि कुछ छात्र अपना बर्थडे मना रहे थे। इसके बाद ही यह मारपीट हुई है। इसमें जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - प्रो.विनोद सिंह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed