फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junior executive jump from ninth flor

सहारा टॉवर के नवें फ्लोर से जूनियर एग्जिक्यूटिव कूदा, हालत गंभीर

Thu, 27 Jun 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
junior executive jump from ninth flor
सहारा टॉवर के नौवें फ्लोर से जूनियर एग्जीक्यूटिव कूदा, पांचवीं मंजिल की टिनशेड पर गिरा, हालत गंभीर
विज्ञापन

कपूरथला चौराहा स्थित सहारा टॉवर के नौवें फ्लोर की खिड़की से कूदकर 45 वर्षीय जूनियर एग्जीक्यूटिव अनुज कुमार कुद्देशिया ने खुदकुशी की कोशिश की। वह पांचवीं मंजिल के टिन शेड पर गिरे तो टॉवर के लोगों में हड़कंप मच गया।
अनुज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने छलांग क्यों लगाई? इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। अलीगंज इंस्पेक्टर फरीद अहमद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुज विवेकानंद अस्पताल के बगल में रैदास मंदिर के पास पत्नी शोभा और बेटी इशिका के साथ रहते हैं। वह वर्ष 1999 से सहारा अस्पताल में कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर नौवें फ्लोर पर स्थित ऑफिस की खिड़की से उन्होंने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त वह ऑफिस में अकेले ही थे। पांचवें तल पर टिन शेड में गिरने से लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की मदद से उन्हें सहारा अस्पताल ले जाया गया। अनुज की पत्नी शोभा शिक्षिका हैं।
बेटी इशिका ने हाल ही में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुलिस अनुज के परिवारीजनों को तलाशते हुए उनके घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उधर, सहारा के कर्मचारियों में वेतन न मिलने के चलते अनुज के खुदकुशी का प्रयास करने की चर्चा फैल गई।

हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि इस वक्त कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। अनुज के छलांग लगाने के पीछे ऑफिस से जुड़ी कोई वजह नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अनुज के पारिवारिक और व्यक्तिगत वजहों के अलावा ऑफिस के माहौल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed