फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Junaid's role is doubtful in mansi Yadav's murder case.

मानसी हत्याकांड : जुनैद की भूमिका संदिग्ध, साजिश में शामिल होने की आशंका, आखिर मेहरबानी क्यों

Sat, 23 Sep 2023 12:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

बाराबंकी के देवा निवासी मानसी यादव की हत्या कर उसका शव सरयू में फेंका गया था। मामले में एसटीएफ ने सीरियल किलर भाइयों के गैंग से जुड़े सलमान और अरशद को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Junaid's role is doubtful in mansi Yadav's murder case.
मानसी यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसी यादव हत्याकांड में उसके प्रेमी जुनैद की भूमिका संदिग्ध है। वारदात की साजिश में शामिल होने का शक है। क्योंकि वारदात की वजह वही है। उसका साजिश में शामिल न होना गले नहीं उतर रहा है। सवाल है कि अब तक उस पर मेहरबानी क्यों की गई। हालांकि, पुलिस अब उसकी भूमिका तलाश रही है। पूछताछ भी की है। उधर गिरफ्तार किए गए सीरियल किलर भाइयों के गैंग के दोनों शातिर अपराधियों सलमान और अरशद को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजे गए।

विज्ञापन


बाराबंकी देवा के देवकलिया की मानसी यादव (22) ऑनलाइन गेमिंग के जरिये खदरा निवासी मोहम्मद जुनैद के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया था कि मानसी का जुनैद के साथ रहना उसके भाई अरशद को अखर रहा था। इसलिए अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर चार सितंबर को उसकी हत्या की और सरयू में शव फेंक दिया था। ये दोनों आरोपी शुक्रवार को जेल भेजे गए। एक तरह से अब तक जुनैद को क्लीन चिट दी गई। ये सवालों के घेरे में है। जब वारदात की जड़ वही है और वह शादीशुदा भी है तो उसके पास हत्या का मोटिव भी है। इसके बावजूद उसके नाम तक का जिक्र नहीं किया गया। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू की है। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि जुनैद की भूमिका जांची जा रही है। जो सुबूत सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन


शादी की बात छिपाई थी, जब पता चला तो शादी का दिया था झांसा
सूत्रों के मुताबिक जब सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत हो रही थी तब जुनैद ने मानसी को ये नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। जब वह उसके घर पहुंची थी तो इसकी जानकारी उसको हुई थी। उस दौरान जुनैद ने कहा था कि वह तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। बातचीत कर उसे समझा दिया था। इसी झांसे में वह वहां कुछ दिन रही थी। जब उसको वापस घर छोड़ा गया तो वह दो दिन बाद फिर से जुनैद के पास आ गई थी।

क्या कोई खेल किया गया
जिस तरह से जुनैद को अब तक क्लीन चिट दी गई है, उससे आशंका है कि कोई बड़ा खेल किया गया। पुलिस अफसरों को भी इस बारे में जानकारी मिली है। डीसीपी का कहना है कि जो जानकारी मिली है उसका सत्यापन किया जा रहा है। विवेचना जारी है। जिसकी संलिप्तता मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed