फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   judges from Bangladesh met indian judges

Lucknow News: भारतीय न्यायाधीशों से मिले बांग्लादेशी जज

Sun, 09 Apr 2023 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
judges from Bangladesh met indian judges
फोटो फाइल है।
विज्ञापन

- जेटीआरआई में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (जेटीआरआई) में रविवार को नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी ट्रेनिंग फॉर बांग्लादेश जज एंड ज्यूडिशियल ऑफिसर्स द्वितीय फेज का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन बांग्लादेशी जज भारतीय न्यायाधीशों से मिले। इसमें कुल 59 न्यायाधीश शामिल हुए।
मुख्य अतिथि व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इससे पूर्व भोपाल में आयोजित हुआ पहला चरण काफी रोचक रहा। दूसरा चरण भी काफी रोचक होने जा रहा है। दूसरे देश के न्यायाधीशों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दोनों देशों की प्रचलित न्याय प्रथाओं और विचारों के आदान प्रदान का मंच होता है। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को तकनीक के साथ नए आयामों को सीखना और उनका पालन करना होता है। इसके साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सतर्कता के साथ उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी ने कहा कि बांग्लादेश और भारत का विभाजन एक दुखद घटना है। दोनों देशों के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस राजेश सिंह चौहान, अतिरिक्त निदेशक जेटीआरआई कुशलपाल, एडीजे इरफान अहद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed