फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jp nadda today arrive in lucknow, will take party meeting on several issues

आज लखनऊ आएंगे जेपी नड्डा, उपचुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन व सरकारी कामकाज पर करेंगे चर्चा

Fri, 05 Jul 2019 12:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 05 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
jp nadda today arrive in lucknow, will take party meeting on several issues
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा शुक्रवार को लखनऊ आएंगे। नड्डा शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 12 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन और सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारी नड्डा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद नड्डा शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed