{"_id":"dac27687590e69428a4fb2f56509a17e","slug":"journey-with-stars-will-be-added-as-election-spenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सितारों' के साथ सैर, तो आयोग से होगा बैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सितारों' के साथ सैर, तो आयोग से होगा बैर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग स्टार प्रचारकों के साथ यात्रा करने वाले प्रत्याशी के खाते में वाहन पर आए खर्च का आधा हिस्सा जोड़ देगा। वाहन की श्रेणी में हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि सभी चरणों के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा एक साथ की गई है।
ऐसे में दलों द्वारा प्रथम अधिसूचना की तिथि से सात दिन के अंदर जो स्टार प्रचारकों की सूची दी है, वह सभी चरणों के लिए वैध मानी जाएगी।
यदि किसी राजनीतिक दल से स्टार प्रचारक की सूची बिना चरण का उल्लेख किए प्रथम चरण की निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होती है तो उसे आगे के चरणों में वैध मानी जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक दल को अपने यहां के 40 स्टार प्रचारकों की सूची आयोग को देनी होती है। यह स्टार प्रचारक अपनी पार्टी का जहां भी प्रचार करते हैं, उनके खर्चे प्रत्याशी के खाते में नहीं जोड़े जाते हैं।
विज्ञापन