सीतापुर में पत्रकार की हत्या: राघवेंद्र बाजपेयी की पत्नी ने डीएम को दिया मांग पत्र, परिजन हुए आक्रोशित
सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की पत्नी ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपते हुए आर्थिक मदद देने की मांग की है। परिजनों ने प्रशासन पर मांगे न मानने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर मान गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के परिजनों ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा है। इसमें घटना में शामिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व कठोरतम कार्रवाई, मृतक आश्रितों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता, पत्नी को योग्यतानुसार नौकरी व बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की मांग की है। राघवेंद्र की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं, रविवार सुबह से ही महोली आवास पर जनप्रतिनिधि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रेखा वर्मा, अवध क्षेत्र प्रभारी कमलेश मिश्र, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, एडीएम नीतीश सिंह अन्य शामिल रहे।
परिजनों ने इससे पूर्व जिला प्रशासन पर मांगों को न मानने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन की बात कही। हालांकि, एडीएम व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर परिजन माने और मांगपत्र दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.