फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joining of nursing officers stuck in Lohia Institute for six months

Lucknow News: लोहिया संस्थान में छह माह से अटकी नर्सिंग अफसरों की जॉइनिंग

Sat, 21 Mar 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Joining of nursing officers stuck in Lohia Institute for six months
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। लोहिया संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों की जॉइनिंग फंसी हुई है, जबकि परीक्षा परिणाम घोषित हुए करीब छह माह बीत चुके हैं। इससे चयनित अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में 1300 से अधिक बेड हैं। आईसीयू, वेंटिलेटर, किडनी ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी की सुविधा है, मगर मानक के अनुसार नर्सिंग स्टाफ नहीं है। इससे मरीजों के इलाज में अड़चन आती है। ऐसे में मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली 665 पदों को भर्ती निकाली गई थी। इसमें प्रदेश भर से करीब हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 11 अक्तूबर 2025 को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी। 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, मगर अब तक न तो नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, न ही जॉइनिंग की कोई तारीख तय हो सकी है। संस्थान प्रशासन ने नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री के जरिये कराने की योजना बनाई है। उनका समय न मिलने से मामला लटका हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, फिर भी जॉइनिंग में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed