फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joining letters tet applicants teachers from today.

72,825 शिक्षक भर्तीः सभी को नियुक्ति पत्र नहीं!

Mon, 19 Jan 2015 06:46 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
Joining letters tet applicants teachers from today.

बाराबंकी

विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों में सोमवार से नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू किया गया। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते बीआरसी बड़ेल पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। 12 बजे तक अभ्यर्थियों की इस बात की जानकारी नहीं हो सकी थी कि नियुक्ति पत्र कितने बजे से बटेंगें। साढ़े ग्यारह बजे सूची चस्पा की गई और एक बजे से नियुक्ति पत्रों का वितरण बीएसए के द्वारा शुरू किया गया।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: तस्वीरों में देखें जिलों का हाल
विज्ञापन


बड़ेल स्थित बीआरसी केंद्र पर सोमवार करीब दस बजे से ही प्रशिक्षु शिक्षकों का आना शुरू हो गया। 11 बजे के आसपास तक यहां पर खासी भीड़ जुट गई थी। लेकिन प्रशिक्षु शिक्षकों को इस बात की जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग का कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इसलिए नियुक्ति पत्र पाने को लेकर आए अभ्यर्थी इधर-उधर भटकते रहे और मीडिया कर्मियों से इस बात की जानकारी लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े ग्यारह बजे विभाग का एक कर्मचारी पहुंचा और सूची चस्पा की। सूची चस्पा करते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। करीब साढ़े 12 बजे बीएसए पीएन सिंह अन्य कर्मियों के साथ बीआरसी बड़ेल पहुंचे। इसके बाद अभ्यर्थियों को फार्म वितरित किए गए।

लखनऊ की विनिता को मिला पहला नियुक्ति पत्र

Joining letters tet applicants teachers from today.

दूसरे नंबर पर प्रमोद कुमार को दिया गया। इस दौरान यहां पर अव्यवस्थाओं को बोलबाला रहा। बैठने के लिए एक टीन शेड बना था इसके  अलावा कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। यहां पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। बीएसए ने बताया कि नियुक्ति पत्रों का वितरण सोमवार से शुरू कर दिया गया है आगे भी इसका वितरण जारी रहेगा।

सोमवार को बलरामपुर जिले में कुल 1302 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण बेसिक शिक्षा विभाग में लगाए 10 काउंटरों से शुरु हुआ। करीब 11.30 बजे तक काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। बारह बजे से अभ्यर्थियों की भीड़ नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंचने लगी।

वितरण में किसी तरह की कोई बड़ी अव्यवस्था नहीं दिखी। सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किये गये है। शाम तक अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

दो घंटे में करीब 200 को वितरित हुआ नियुक्ति पत्र

Joining letters tet applicants teachers from today.

सुल्तानपुर के डायट में सोमवार को सुबह 11 बजे से प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू हुआ। बीएसए रमेश यादव के नेतृत्व में 10 खंड शिक्षाधिकारी व दर्जन भर लिपिक डायट में महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को अलग-अलग काउंटर से नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे हैं। डायट के मुख्य गेट पर ही मेरिट सूची चस्पा की गई है।

सूची में शामिल अभ्यर्थी काउंटरों पर पहुंचकर अपने मूल अभिलेख जमा करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षक तैनाती/पदस्थापन आदेश प्राप्त कर रहे हैं। बीएसए की मानें तो दोपहर एक बजे तक करीब 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण कर दिया गया है। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी पहले प्राइमरी स्कूलों में जॉइनिंग लेंगे। अब तक नियुक्ति पत्र वितरण में कोई अव्यवस्था नहीं हुई है।

नियुक्ति पत्र के इंतजार में सुबह से हो गई दोपहर

Joining letters tet applicants teachers from today.

बहराइच में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए चयनित टीईटी आवेदक नियुक्ति पत्र के लिए सुबह ही डायट पहुंच गए। लेकिन नियुक्तिपत्र का वितरण शुरू नहीं हो सका। इंतजार करते हुए सुबह से दोपहर हो गई। बीएसए का कहना है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन चयनित सूची दुरुस्त न होने के चलते देर हुई है। उन्होने कहा कि तीन बजे से वितरण शुरू किया जाएगा।

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के 3600 पद के लिए डायट में 30 हजार आवेदकों की काउंसलिंग हुई है। लेकिन काउंसलिंग सूची ही शार्टआउट नहीं हो सकी है। पूरी रात कर्मचारी सूची दुरुस्त करने की जद्दोजहद में लगे रहे।

वहीं शासन के निर्देश के तहत भोर से ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टीईटी आवेदकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन चयनित सूची न तैयार होने के चलते नियुक्तिपत्र वितरण का कार्य नहीं शुरू हो सका है।

परिसर में गहमागहमी का माहौल है। कडा़के की ठंड के बीच इंतजार करते हुए दोपहर हो गई। बीएसए डा. अमरकांत सिंह का कहना है कि नियुक्ति पत्र वितरण के लिए डायट में 13 काउंटर बनाए गए हैं। सूची की तैयारी अंतिम चरण में हैं। प्रयास है कि दोपहर बाद तीन बजे से नियुक्तिपत्र का वितरण शुरू करवा दिया जाए।

पदोन्नति के बाद ही बंटेंगे नियुक्ति पत्र

Joining letters tet applicants teachers from today.

जबकि सीतापुर जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों को सोमवार से नियुक्ति पत्र नहीं मिल सकेंगे। शासन के निर्देश पर शिक्षकों की पदोन्नति के बाद ही अब जिले में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। रविवार देर रात तक प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची को अंतिम रूप देने का कार्य चलता रहा।

कोर्ट ने प्रशिक्षु शिक्षकों को सोमवार से नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दिए थे। नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच शनिवार को बेसिक शिक्षा, सचिव ने जिले में पत्र भेजकर नियुक्ति पत्र देने से पहले शिक्षकों के प्रमोशन के आदेश दे दिए। पत्र में सचिव ने कहा कि पहले लंबित पड़ी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके बाद ही प्रशिक्षु शिक्षकों नियुक्ति पत्र बांटे जाएं।

यह कार्य हर हाल में 23 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही इसकी सूचना शीघ्र ही शासन स्तर पर उपलब्ध कराई जाए। इससे टीईटी प्रशिक्षुओं के चेहरे से खुशी काफूर हो गई। उधर, शासन स्तर से पदोन्नति का आदेश आते ही विभाग ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्य को बीच में रोक दिया गया।

अब अधिकारी पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद दिन भर सूची तैयार करने का क्रम चला। सूची बनाने में बीईओ, डायट कर्मचारी व बीएसए माथापच्ची करने में जुटे हुए हैं।

यहां निराश अभ्यर्थी करेंगे धरना

Joining letters tet applicants teachers from today.

सीतापुर जिले में टीईटी संघर्ष मोर्चा ने नियुक्ति पत्र वितरित करने में विलंब होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। टीईटी अभ्यर्थी सोमवार से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को एक बैठक डायट परिसर में हुई।

जिसमें निर्णय लिया गया कि जब अन्य जिलों में नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं तो सीतापुर जिले के साथ भेदभाव क्यों? पदोन्नति प्रक्रिया से नियुक्ति पत्र वितरण का कोई संबंध नहीं है, जब तक पत्र नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने प्रदर्शन में अधिकाधिक लोगों को पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर नवीन सिंह, रवींद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, रामसागर, प्रदीप वर्मा, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।


500 अभ्यर्थियों ने वापस लिए मूल प्रमाणपत्र
रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद पर टीईटी अभ्यर्थी को भीड़ रहीं। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्र वापस लेने के लिए लाइनों में लगे रहे। रविवार को करीब 500 अभ्यर्थी ने अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र वापस लिए।

सूची तैयार की जा रहीं है

इस पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाईके मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों की फाइनल सूची तैयार की जा रही है। डायट से सूची मिलते ही नियुक्ति पत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए अभी कोई निश्चित तिथि फाइनल नहीं हुई है।

दिए गए थे ये निर्देश

Joining letters tet applicants teachers from today.

हालांकि, इस संबंध में पहले ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिलों को नियुक्ति पत्र का प्रारूप भेजने के साथ ही बीएसए को रविवार शाम तक हर हाल में नियुक्ति पत्र तैयार कर लेने के निर्देश दिए थे।

इसमें केवल चयनित होने वाले अभ्यर्थी का नाम और जिला भरा जाएगा। वहीं, कई जिलों के डायट प्राचार्यों ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची बीएसए को नहीं दी, जिसकी शिकायत एससीईआरटी से की गई थी।

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने संबंधी जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया था। जिन जिलों में सर्वाधिक पद हैं, वहां किसी बड़े स्थान पर चयनित अभ्यर्थियों को बुलाकर नियुक्ति पत्र बांटने की बात कही गई थी।

गोंडा के टामसन इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह 10 बजे से नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी तैयारियों के लिए निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed