फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs opportunities in Tata Moters and PGI.

Lucknow: टाटा मोटर्स और पीजीआई में नौकरी का मौका, सैलरी के साथ कैंटीन और आने-जाने की सुविधा भी मिलेगी

Thu, 27 Feb 2025 10:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

टाटा मोटर्स में आईटीआई विद्यार्थियों को नौकरी करने का मौका मिलेगा। वहीं, पीजीआई में भी जूनियर व सीनियर रेजिडेंट के साथ मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट के लिए भी भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
Jobs opportunities in Tata Moters and PGI.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

टाटा मोटर्स आईटीआई विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप पर रखेगा। इसके लिए उन्हें हर महीना 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। कंपनी कैंटीन और आने-जाने की सुविधा भी देगी। अभ्यर्थियों का चयन अलीगंज राजकीय आईटीआई में 28 फरवरी को होने वाले रोजगार मेले के जरिये होगा।

विज्ञापन


टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 400 युवाओं को छह महीने अप्रेंटिसशिप पर रखने की तैयारी है। यहां विद्यार्थियों को ईवी, सीएनजी और पेट्रोलियम ईंधन से चलने वाली कार, नई तकनीक, वाहन के पार्ट व कंपनी के अन्य कार्यों के बारे में सिखाया जाएगा। राजकीय व निजी आईटीआई से कोर्स करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण के साथ ही भविष्य में स्वरोजगार के लिए परिपक्व भी किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि विद्यार्थियों के पास कम से हाईस्कूल व आईटीआई की शैक्षिक योग्यता जरूरी है। उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन मेडिकल, दस्तावेज की जांच और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के 23 विभागों में भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू

संजय गांधी पीजीआई के 23 विभागों में जूनियर व रेजिडेंट के साथ ही मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू होंगे। 89 दिन के लिए होने वाली इस नियुक्ति के साक्षात्कार 28 फरवरी को होंगे।

संस्थान की ओर से जारी निर्देश के अनुसार टेलीमेडिसिन स्कूल के भूतल पर साक्षात्कार होंगे। जूनियर रेजिडेंट के लिए क्लीनिकल हिमेटोलॉजी में तीन, क्रिटिकल केयर मेडिसिन में सात, सीवीटीएस में दो, फॉरेंसिक मेडिसिन में एक, लैब मेडिसिन में तीन, ऑब्स एंड गाइनी में दो, आर्थोपेडिक्स में दो पद के लिए विज्ञापन किया जारी है।

मैटरनल एंड रीप्रोडक्टिव हेल्थ में एक, माइक्रोबायोलॉजी में एक, न्यूरोसर्जरी में पांच, न्यूक्लीयर मेडिसिन में चार, पैथालॉजी में तीन, पीडियाट्रिक सर्जरी में दो, पीएमआर में एक, प्लास्टिक सर्जरी में एक, रेडियोडाग्यनोसिस में 16, ट्रॉमा सर्जरी में छह और यूरोलॉजी में एक पद पर भर्ती होगी।

इमरजेंसी मेडिसिन में चार, हेपेटोलॉजी में दो और मेडिकल आंकोलॉजी में दो सीनियर रेजिडेंट का विज्ञापन निकाला गया है। मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट पद पर भी एक नियुक्ति होनी है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र लेकर आने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed