फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in urban scheme in Uttar Pradesh.

केंद्र की 'अमृत' योजना के लिए यूपी में होंगी बंपर भर्तियां

Mon, 04 Jul 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Jul 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
Jobs in urban scheme in Uttar Pradesh.

सूबे में अमृत योजना के क्रियान्वयन के लिए ‘प्रोजेक्ट डवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कंसलटेंट’ (पीडीएमसी) के गठन संबंधी प्रस्ताव को ‘राज्य स्तरीय तकनीकी समिति’ (एसएलटीसी) ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इसके बाद अब संविदा के आधार पर तकनीकी, आईटी, मैनेजमेंट व वित्त आदि क्षेत्रों से संबंधित कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक अमृत योजना के लिए हर प्रदेश में पीडीएमसी बनाई जानी है। कई अन्य राज्यों के विपरीत यूपी में अभी तक इसका गठन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


हालांकि, इसके लिए राज्य मिशन निदेशालय ने राज्य स्तरीय तकनीकी समिति को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब जाकर स्वीकृति मिली है। पीडीएमसी के तहत करीब 200 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए मिशन निदेशक राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (आरसीयूईएस) के अपर निदेशक एके गुप्ता, एनआईसी, नगर विकास विभाग, आवास व शहर नियोजन विभाग, लोनिवि और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। यह समिति ही आवेदकों का साक्षात्कार करेगी।

जानें, किन पदों पर होगी भर्ती

Jobs in urban scheme in Uttar Pradesh.

इस पर राज्य मिशन निदेशक राकेश कुमार मिश्रा कहते हैं कि  पीडीएमसी का जल्द गठन कर लिया जाएगा। इसके लिए जरूरी पदों पर संविदा के आधार पर जो नियुक्तियां होनी हैं, उनके लिए जल्द सूचना प्रकाशित की जाएगी।

इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
-टीम लीडर कम अर्बन मैनेजमेंट विशेषज्ञ
-सिस्टम इंजीनियर-आईटी विशेषज्ञ
-प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर

-मॉनिटरिंग एक्सपर्ट
-सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट
-पब्लिक हेल्थ इंजीनियर

-डिजाइन इंजीनियर
-म्यूनिसिपल फाइनेंस एक्सपर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed