{"_id":"68200e6d9a9b9d25050d41c1","slug":"jobs-in-up-now-job-and-apprenticeship-fairs-will-be-organized-in-iti-every-month-opportunities-for-employmen-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नौकरी: अब हर महीने आईटीआई में लगेंगे जॉब और अप्रेंटिसशिप मेले, रोजगार के लिए बनेंगे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नौकरी: अब हर महीने आईटीआई में लगेंगे जॉब और अप्रेंटिसशिप मेले, रोजगार के लिए बनेंगे अवसर
Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
सार
Jobs in UP: आईटीआई में पढ़ाई कर रहे बच्चों से सीधे कैंपस प्लेसमेंट दिलवाने के लिए प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में नौकरी के मौके। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
विस्तार
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने इस साल पहली बार आईटीआई में होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया है। इसमें जिला व मंडल के प्रमुख आईटीआई में हर महीने रोजगार मेला लगेगा। वहीं, हर महीने अप्रेंटिसशिप मेले का भी आयोजन होगा। इसके लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।विभाग की ओर जारी साल भर के कार्यक्रम कैलेंडर के मुताबिक हर महीने की 21 तारीख को रोजगार व 30 तारीख को अप्रेंटिसशिप मेले का होगा।
विज्ञापन
यह मेले जिलों व मंडल के प्रमुख आईटीआई में होंगे। इसमें जिला व मंडल के सभी छात्र शामिल हो सकेंगे। साथ ही जिला, मंडल व राज्य स्तर पर हुनर हॉट का भी आयोजन होगा।अप्रैल 2026 में होने वाले इन हुनर हॉट के माध्यम से युवाओं के नवाचारों का प्रदर्शन होगा। इसके माध्यम से उनकी नवाचार की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास होगा। पहले जिला, फिर मंडल व राज्य स्तर पर हुनर हॉट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
अच्छे नवाचारी युवाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विभाग ने कैलेंडर जारी करते हुए इसके अनुसार निर्धारित कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, विभाग का युवाओं के रोजगार व उनके कौशल विकास पर खास फोकस है। इसी कड़ी में विभाग ने हाल ही में 27000 युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एमओयू भी किया है। अब इसे धरातल पर उतारने के लिए काम तेज किया गया है।
विज्ञापन