फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job of Contract personnel in danger.

इन लोगों की नौकरी जल्द ही पड़ सकती है खतरे में

Wed, 12 Nov 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद। Updated Wed, 12 Nov 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Job of Contract personnel in danger.

प्रदेश के नगर निकायों में मानकों के विरुद्ध नियुक्त किए गए संविदाकर्मियों की सेवाएं अब कभी भी समाप्त की जा सकती है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की संविदाकर्मियों को हटाने की नीति को सही करार दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने ऐसे संविदाकर्मियों को हटाने का निर्णय लिया है जिनकी नियुक्ति गलत तरीके से हुई है। संविदा कर्मियों ने इस नीति को याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी।
विज्ञापन


एकल न्यायपीठ से याचिका खारिज होने के बाद इसे विशेष अपील में चुनौती दी गई। मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ ने सरकार की नीति को सही करार देते हुए याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 29 जुलाई 2012 को संविदाकर्मियों की नियुक्ति को लेकर एक परिपत्र जारी किया। इसमें सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और स्थानीय निकायों के निदेशकों को निर्देश दिया गया कि नियम विरुद्ध की गई संविदाकर्मियों की नियुक्ति को समाप्त कर दिया जाए।


नगर पंचायत कन्नौज और नगर पंचायत समाधन में संविदा पर रखे गए नलकूप ऑपरेटरों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। 23 जुलाई 2012 की नीति को रद करने की मांग की गई।

एकल न्यायपीठ ने नीति में कोई अवैधानिकता या त्रुटि नहीं पाने के आधार पर याचिका खारिज कर दी। इसके खिलाफ विशेष अपील दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed