{"_id":"65818cc24a87c9ae3d096e07","slug":"job-in-up-employment-fair-will-be-held-in-lucknow-from-december-21-65-private-companies-will-provide-jobs-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job in UP: लखनऊ में 21 दिसंबर से लगेगा रोजगार मेला, 65 निजी कंपनियां देंगी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job in UP: लखनऊ में 21 दिसंबर से लगेगा रोजगार मेला, 65 निजी कंपनियां देंगी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल
Tue, 19 Dec 2023 06:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:08 PM IST
सार
रोजगार मेले में देश भर से करीब 65 निजी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, यहां छह हजार से अधिक विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी की राजधानी लखनऊ में रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में युवाओं की उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी मिल सकेगी। कई निजी कंपनियां इस रोजगार मेले में नौकरी देने के लिए आ रही हैं।
विज्ञापन
अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिसंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पहली बार 40 साल के युवाओं को भी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 10वीं पास से परास्नातक की डिग्री धारक अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
रोजगार मेले में देश भर से करीब 65 निजी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, यहां छह हजार से अधिक विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि इस सत्र में पहली बार एक साथ छह हजार युवाओं को रोजगार देने की योजना है। टाटा मोटर्स, मारुति, पेटीएम, लावा, साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, हीरो, लेनोवो व बजाज जैसी बड़ी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के निदेशक व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नौकरी के प्रमाण पत्र देंगे।
विज्ञापन
हाईस्कूल से लेकर परास्नातक डिग्री धारक युवाओं को मिलेगा रोजगार
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर नौकरी दी जाएगी। प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए.खाँ ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण्, आईटीआई, डिल्पोमा बीटेक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट , स्नातक व परास्नातक की डिग्री धारक युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले में 18 साल से लेकर 40 साल के युवाओं को प्रतिभाग करने का बड़ा अवसर है। चयनित होने पर सात हजार से लेकर 27 हजार रुपये प्रतिमाह व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
महिला कैंपस ड्राइव में 15 छात्राओं का चयन
आईटीआई संस्थान में मंगलवार को आयोजित महिला कैपस ड्राइव में 15 छात्राओं को रोजगार लिए ऑफर दिया गया है। प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खाँ ने बताया कि बरगंडी इंडिया कंपनी की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में 28 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।