फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fair

Lucknow News: कौशल महोत्सव में 100 कंपनियां देंगी 30 हजार को नौकरी

Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
job fair
सबहेड- स्किल इंडिया की ओर से 4 व 5 मार्च को कॉल्विन तालुकेदार्स होगा महोत्सव का आयोजनक्रासर- 20 सेक्टर्स की कंपनियां रहेंगी मौजूद
विज्ञापन

- 18 हजार युवा करवा चुके हैं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। स्किल इंडिया की ओर से आगामी 4 व 5 मार्च को लखनऊ कौशल महोत्सव में युवाओं की मेगा भर्ती होने जा रही है। कॉल्विन तालुकेदार्स में होने वाले इस महोत्सव में 20 सेक्टर्स की 100 कंपनियां शामिल होंगी जो 30 हजार युवाओं को नौकरी देंगी। सोमवार को भाजपा नेता नीरज सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी साझा की।
नीरज सिंह ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) अपने स्ट्रेटेजिक इम्प्लीमेन्टेशन और नॉलेज पार्टनर, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ इस महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें श्रम और रोजगार मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है। यह कौशल महोत्सव कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज परिसर में होगा जहां ऑन स्पॉट नौकरी दी जाएगी। बताया कि यह मेला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएसडीसी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेन्ट (स्ट्रेटेजी) डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के साथ अप्रेंटिस का भी अवसर मिलेगा। अभी तक 18 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, श्रम व रोजगार विभाग के उपनिदेशक पीके पुंधीर, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की जीएम पंख़ुरी बोरगोहाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 कंपनियां देंगी 30 हजार को नौकरी
इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव में ऑटोमोटिव, लॉजिस्टिक्स, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, अपैरल और टूरिज्म जैसे सेक्टर्स की भागीदारी होगी। इसमें 108 इमरजेंसी सर्विसेज, जीएफोरएस, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, अपोलो होम केयर, जेबीएम समेत 20 सेक्टर की सौ कंपनियां शामिल होंगी।
ऐसे करें आवेदन
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव में जॉब के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कौशल महोत्सव की वेबसाइट https://kaushalmahotsav.nsdcdigital.org/ पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से लेकर कम्पनियों की ओर से ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए जाने तक की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। उम्मीदवार खाद्य और कृषि, परिधान, ऑटोमोटिव, बीएफएसआई और कई अन्य सेक्टर्स में पोर्टल पर सूचीबद्ध विभिन्न जॉब रोल्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।


पाठ्यक्रमों की मिलेगी जानकारी
युवा उम्मीदवारों को काउंसिलिंग, प्री-स्क्रीनिंग, मोटिवेशनल सेशन समेत कई कॅरिअर पाठ्यक्रमों की जानकारी मिलेगी। कई सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) और कंपनियां भी कौशल प्रदर्शनी में प्रेजेंटेशन देंगी।

निशुल्क होगा साइकोमेट्रिक टेस्ट
उम्मीदवारों का निशुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट भी किया जाएगा। वह ग्रुप काउंसिलिंग में भी शामिल हो सकते हैं। इससे उन्हें अपनी पसंद का कॅरिअर चुनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed