{"_id":"05530011fc3e22d93bb60b85ebaf3803","slug":"job-fair-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला 7 को, कंपनी देगी प्रेजेंटेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला 7 को, कंपनी देगी प्रेजेंटेशन
शैलेष अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Jul 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेलों में आने वाली कम्पनियां अब साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों को एक प्रेजेंटेशन देंगी।
विज्ञापन
इसके माध्यम से अभ्यर्थी को कंपनी के प्रोफाइल और जिस पद के लिए नियुक्ति की जानी है, उसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले कंपनी की पूरी जानकारी देना है, जिससे कि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रेजेंटेशन की व्यवस्था की शुरुआत सात जुलाई को लगने वाले मेले से होगी।
इस मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सेल्स ऑफिसर्स व यूनिट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आ रही है।
पीके पुंडीर ने बताया कि सेल्स ऑफिसर की पोस्ट के लिए 1,80,000 रुपये सालाना का पैकेज और यूनिट मैनेजर की पोस्ट के लिए 2,50,000 रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंटर पास 25 से 40 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी इसमें साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। हालांकि इसमें आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी पांच जुलाई तक अपना बायोडाटा सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
कोट:
पूरा विश्वास है कि नई व्यवस्था से चयन में लाभ मिलेगा। इससे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार से पहले आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रेजेंटेशन के लिए कार्यालय में अलग से हॉल की व्यवस्था की जा रही है।
पीके पुंडीर, सहायक निदेशक (सेवायोजन)