{"_id":"5ca89669bdec2214492a9a45","slug":"jitin-prasad-writes-letter-to-dr-ammar-rizvi-to-re-think-about-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की अपील, इस्तीफे पर पुनर्विचार करें डॉ. अम्मार रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की अपील, इस्तीफे पर पुनर्विचार करें डॉ. अम्मार रिजवी
Sat, 06 Apr 2019 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद व डॉ. अम्मार रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अम्मार रिजवी द्वारा कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने और फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात पर कांग्रेस नेता व धौरहरा से प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने रिजवी को पत्र लिखकर उनसे इस्तीफे पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन
जितिन ने अपने पत्र में कहा कि आपने लंबे समय तक कांग्रेस में रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की है। इसलिए चुनाव के समय इस्तीफे पर पुनर्विचार कर पार्टी के हित में काम करें।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रिजवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जब से राजनाथ सिंह से मुलाकात की है सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। रिजवी ने राजनाथ सिंह के लिए समर्थन पत्र भी जारी किया। जिसमें उन्होंने सिंह की तारीफ कर मुसलमानों से उन्हें वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
हो सकते हैं प्रस्तावक
डॉ. रिजवी लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह के प्रस्तावक हो सकते है। ऐसा कर सिंह राजधानी के ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुसलमानों खासतौर से शिया समाज के लोगों को भाजपा का यह संदेश दे सकते हैं कि उनकी पार्टी राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ चलने वाले मुसलमानों की विरोधी नहीं है।
लखनऊ में शिया मुसलमान काफी अच्छी संख्या में हैं। इनमें से ज्यादातर का रुख अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भाजपा को लेकर नरम रहा है। ऐसा लगता है कि राजनाथ सिंह इन्हें साधकर सियासी समीकरणों को भी दुरुस्त करना चाह रहे हैं।