फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jitin Prasad in BJP head quarter Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद बोले- क्षेत्रीय दल कभी देश व समाज का भला नहीं कर सकते

Sun, 20 Jun 2021 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jun 2021 12:11 PM IST
सार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद ने यूपी चुनाव को लेकर बयान दिया व अपनी कार्य योजना भी बताई।

विज्ञापन
Jitin Prasad in BJP head quarter Lucknow.
जितिन प्रसाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रीय दल कभी देश व समाज का भला नहीं कर सकते हैं। क्षेत्रीय पार्टियों को नेताओं ने बनाया है। पार्टी ने नेता नहीं बनाए, इसलिए इनकी राजनीति व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रदेश व समाज की प्राथमिकता दूसरे नंबर पर चली जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में ही सुरक्षित है।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे जितिन का भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर जितिन ने कहा कि भाजपा में उनकी नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को वे जनता तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


कहा, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है। जीवन भर कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत के बाद जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा काम बोलेगा

जितिन ने कहा कि मैं कम बोलता हूं, लेकिन पार्टी में मेरा काम बोलेगा। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व जो भी काम देगा उसे पूरी क्षमता के साथ पूरा करेंगे। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जहां नीति, निर्णय और उनका क्रियान्वयन संगठन व कार्यकर्ता की भावना के अनुरूप होता है। पार्टी में सामान्य परिवार से आए व्यक्ति भी शीर्ष पदों पर हैं।

जितिन के सम्मान की चिंता करेगी पार्टी : स्वतंत्रदेव
स्वतंत्रदेव ने कहा कि जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का विस्तार होगा और मजबूती मिलेगी। जितिन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नेतृत्व स्वीकार कर उचित निर्णय किया है। जितिन सब कुछ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी में जितिन के सम्मान और प्रतिष्ठा की चिंता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed