फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jila faizabad film shooting started in ayodhya

अयोध्या और राममंदिर मुद्दे को पर्दे पर उतारने के लिए शुरू हुई फिल्म 'जिला फैजाबाद' की शूटिंग

Mon, 15 Oct 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
jila faizabad film shooting started in ayodhya
अयोध्या में चल रही जिला फैजाबाद फिल्म की शूटिंग

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहने वाला राममंदिर मामला अब फिल्म में भी नजर आएगा। रामनगरी अयोध्या की पृष्ठभूमि पर केंद्रित फिल्म ‘ जिला फैजाबाद’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अयोध्या के आचारी मंदिर में फिल्म के विभिन्न दृश्यों का फिल्मांकन किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्र ने बताया कि विवाद के फलक पर होने के बावजूद अयोध्या सौहार्द का संदेश देती है। 1992 की घटना के बाद अयोध्या का ताना-बाना कितना प्रभावित हुआ फिल्म में यह दिखाने का प्रयास होगा साथ ही अयोध्या की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता भी फिल्म के जरिए जन-जन तक पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन

  
निर्देशक सनोज कहते हैं कि अयोध्या में दोनों समुदायों में कभी कोई तनाव नहीं रहा। फिल्म में अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाया जाएगा। इसी बीच फिल्म में एक प्रेम कहानी भी साथ-साथ चलती रहेगी। शूटिंग के लिए रामनगरी के सभी हेरिटेज स्थलों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म दो घंटे की होगी, शूटिंग 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह तक फिल्म सिनेमा घरों में आ जाएगी। कहा कि इंसान से प्रेम करने की सीख सभी धर्मों ने दी है। फिल्म का मुख्य संदेश सौहार्द, समरसता एवं भाईचारा को बढ़ावा देना है।  

अयोध्या में अखरती है राममंदिर की कमी

फिल्म के निर्माता विवेक अग्रवाल बताते हैं कि जिस तरह पिता के बिना घर अधूरा होता है उसी तरह जगतपिता भगवान राम के मंदिर के बिना अयोध्या अधूरी सी लगती है। फिल्म में मुंबई के राजवीर सिंह हीरो व नाजनीन हीरोइन की भूमिका में होगी। फिल्म का मुख्य आकर्षण पदम्श्री मनोज जोशी व प्रख्यात कलाकार गोविंद नामदेव होंगे, जो कि आपस में मित्र की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में स्थानीय कलाकारों जर्नादन उर्फ बब्लू पंडित, राकेश सहित अन्य को भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed