फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jhansi fire incident: Investigation committee sent report to the government, flaws found at many levels, actio

झांसी अग्निकांड: जांच कमेटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, कई स्तर पर मिली हैं खामियां, इन पर गाज गिरनी तय

Wed, 27 Nov 2024 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 07:21 AM IST
सार

Jhansi Medical College: झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे की जांच के लिए गठित की गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। मालूम हो कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15 नवंबर को आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Jhansi fire incident: Investigation committee sent report to the government, flaws found at many levels, actio
झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों की अग्नि सुरक्षा को लेकर नए सिरे से ऑडिट शुरू कर दी गई है। पूर्व में हुए ऑडिट में बताई गई खामियों को चिह्नित करते हुए अन्य जरूरी बिंदुओं को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी संस्थानों के निदेशकों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेक लिस्ट भेजी गई है। चेतावनी दी गई है कि संबंधित खामियां दूर नहीं हुई और भविष्य में किसी तरह की घटना हुई तो वे खुद जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


झांसी अग्निकांड के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नए सिरे से सभी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों की फायर व सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से अग्नि सुरक्षा विभाग और बिजली विभाग की ओर से की गई ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसमें चिह्नित की गई खामियों और सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं को जोड़ते हुए नए सिरे से चेक लिस्ट तैयार की गई है। इसमें अग्नि सुरक्षा बचाव के एहतियात के तौर पर सभी बिंदुओं को समाहित कर जवाब मांगा गया है। संस्थान के निदेशकों एवं कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेक लिस्ट भेजते हुए चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


संस्थानों एवं कॉलेजों से पूछे गए प्रमुख सवाल
- क्या कोई उपकरण एक्सटेंशन बोर्ड से चल रहा है?
- क्या छह माह में इलेक्ट्रिक लोड ऑडिट हुई है?
- क्या फायर अलार्म और अन्य सुविधाओं की जांच की गई है?
- क्या इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था है?
- क्या जहां तार जोड़े गए हैं, उसकी सही तरीके से पैकिंग किया गया है?
- क्या आईसीयू, ओटी, सहित अन्य अहम इलाके में ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगा है?
- क्या फायर फाइटिंग सिस्टम की एक्सपाइरी तिथि जांच ली गई है?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed