{"_id":"6a29ce6972557a12ad09ee4f","slug":"jewelry-worth-lakhs-snatched-from-businessmans-son-at-gunpoint-lucknow-news-c-13-lko1070-1776193-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के बेटे से पिस्टल के दम पर हड़पे लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के बेटे से पिस्टल के दम पर हड़पे लाखों के जेवर
Thu, 11 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में देवा रोड निवासी कारोबारी राजेश प्रसाद ने पड़ोसी, उसके बेटे, साले और सराफ पर लाखों के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राजेश के मुताबिक 20 जून को वह कारोबार के सिलसिले में बाहर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने एक जून को जेवर गायब होने की सूचना दी। पूछने पर उनके बेटे ने बताया कि पड़ोसी और उसके 13 वर्षीय बेटे ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया था। इस पर उसने जेवर उन्हें दे दिए। उन्होंने इस बारे में पड़ोसी से बात की तो वह धमकाने लगा। बाद में पता चला कि जेवर सराफ को बेचे गए थे। उन्होंने सराफ से सीसीटीवी फुटेज मांगे तो उसने मना कर दिया। आरोपी पड़ोसी के बेटे ने मामा का भी साथ देने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।