फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelry worth 15 lakh rupees stolen from a woman's purse at a wedding

Lucknow News: शादी में आई महिला के पर्स से 15 लाख के जेवर चोरी

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 15 lakh rupees stolen from a woman's purse at a wedding
गुडंबा। मड़ियांव में शादी समारोह में दिल्ली से आई महिला के पर्स से 15 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी चोरी हो गई। पीड़िता ने तीन महिलाओं पर चोरी का शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के संगम विहार निवासी खुशबू कुमारी के अनुसार, 19 जून को वह रिश्तेदार की शादी में आईआईएम रोड स्थित मैरिज लॉन आई थीं। 20 जून की सुबह उन्होंने अपने सोने के जेवर और 10 हजार रुपये पर्स में रखे थे। कमरे में उनके साथ उनकी जेठानी अमृता देवी, उनकी सहेली अनीता और अनीता की बेटी वैष्णवी भी ठहरी थीं। सामान पैक करने के बाद वह नाश्ता करने हॉल में चली गई थीं। लौटने पर बैग में रखे जेवर, नकदी और दस्तावेज गायब मिले। पीड़िता का आरोप है कि जेवर पहनते समय और पैक करते समय तीनों महिलाएं कमरे में मौजूद थीं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed