{"_id":"6a1759d85c23c9927a034dc2","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-three-houses-lucknow-news-c-13-lko1070-1756427-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन घरों में लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन घरों में लाखों के जेवर और नकदी चोरी
Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने गाजीपुर और बिजनौर में तीन घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इंदिरानगर निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला के घर तीन मई को चोरी हुई। अधिवक्ता के मुताबिक वह काम से बाहर गए थे और अगले दिन सुबह ताले टूटे मिले। अलमारियों के लॉकर से लाखों के जेवर और करीब 60 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने छानबीन की और मामला दर्ज किया। उन्होंने कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं, बिजनौर के औरंगाबाद जागीर में शिवांगी पांडेय के घर 24 मई की रात चोरी हुई। चोरों ने आभूषण और 10 हजार रुपये चुराए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना के समय शिवांगी और उनका परिवार घर पर नहीं था। इसके अलावा बिजनौर के लक्ष्मी एन्क्लेव में राजू राय के मकान से भी जेवर और नकदी चोरी हुई। राजू राय के मुताबिक 25 मई को गांव से लौटने पर चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।