{"_id":"69479108f2cd7d1fdd002183","slug":"jewellery-worth-one-crore-stolen-from-jewellery-shop-in-lucknow-cctv-captures-three-suspects-including-woman-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
Sun, 21 Dec 2025 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:47 AM IST
सार
लखनऊ में चोरों ने शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ से अधिक के आभूषण पार कर दिए। महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान में हाथ साफ कर दिया। घटना मलिहाबाद थाने से महज 400 मीटर दूर की है। यहां मिर्जागंज में फजल ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने शटर तोड़कर करीब एक करोड़ से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह दुकान मालिक बबली को जानकारी हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच की। इस दौरान एक डॉग कुछ दूर बाग में जाकर रुक गया।
विज्ञापन
वहां पर पुलिस ने जांच की है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई है। सीसीटीवी में महिला सहित तीन अज्ञात चोर दिखे हैं। मौके पर एडीसीपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारी को जल्द खुलासा करने का आश्वाशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन