{"_id":"69c0578b9c655cf6430a1866","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-4-lakh-stolen-from-farmers-house-after-breaking-into-it-lucknow-news-c-13-lko1096-1655846-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेंध लगाकर किसान के घर से चार लाख के जेवर और नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेंध लगाकर किसान के घर से चार लाख के जेवर और नकदी पार
Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर में लगाई गई सेंध।
काकोरी। इलाके के मोहद्दीनपुर गांव में किसान के घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। किसान नंद किशोर लोधी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नंद किशोर के अनुसार, उनका घर गांव के किनारे स्थित होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने पीछे की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया और तीन बक्से उठाकर ले गए। करीब 100 फीट दूर खेत में ले जाकर बक्सों को खंगाला और उनमें रखे करीब 60 हजार रुपये और लगभग 4 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह खेत में बिखरा सामान देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर गांव के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।