फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen after breaking the lock of a closed house

Lucknow News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Mon, 06 Oct 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen after breaking the lock of a closed house
सरोजनीनगर। बिजनौर के अहमदपुर उर्फ कमलापुर निवासी रीता के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान उठा ले गए। मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों पर चोरी का संदेह जताया है।
विज्ञापन

रीता देवी के मुताबिक 21 सितंबर को वह अपने पति हनुमान और बेटे के साथ हरिद्वार गई थीं। उनकी बेटी रिया घर पर अकेली थी। रिया 22 सितंबर की शाम घर में ताला बंद कर अपने मामा के घर चली गई थी। 25 सितंबर की शाम वह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा होने के साथ अंदर आलमारी व बक्से के भी ताले टूटे मिले। घर से करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 55 हजार नकद, करीब 30 हजार रुपये कीमत के पीतल के बर्तन और 12 हजार रुपये कीमत की लकड़ी काटने की मशीन गायब थी। बेटी से सूचना मिलने पर रीता देवी 26 सितंबर को घर पहुंचीं और घटना की जानकारी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़िता ने संदेह जताया है कि इस चोरी में उनके करीबियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed