{"_id":"6722a619f368a8c0ea08a8e4","slug":"jewelery-and-money-stolen-from-farmers-house-case-against-brother-lucknow-news-c-13-1-lko1103-935352-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान के घर से जेवर व रुपये चोरी, भाई पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान के घर से जेवर व रुपये चोरी, भाई पर केस
Thu, 31 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज इलाके में रहने वाले किसान के घर से जेवर व रुपये चोरी हो गए। मीनापुर निवासी किसान लवकुश कुशवाहा मंगलवार रात परिवार संग सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुसे, कमरे का ताला तोड़कर बक्से से एक लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये नकद उठा ले गए। किसान ने सगे भाई अमरेंद्र पर केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक घटना संदिग्ध है। कुछ दिन पहले भाइयों में विवाद हुआ था। पूछताछ की जा रही है।