फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from four houses

Lucknow News: चार घरों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Sun, 18 Feb 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from four houses
लखनऊ। बंथरा के सादुल्लाह नगर निवासी मजदूर इस्लाम के मकान में शुक्रवार रात सेंध लगाकर घुसे चोर पांच लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। इस्लाम ने अपने पेट के ऑपरेशन के लिए रुपये जमा किए थे। इसके अलावा इंदिरानगर की भरत विहार कॉलोनी निवासी विमल कुमार भतीजी की शादी में कानपुर गए थे। तभी मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 1.30 लाख रुपये व लाखों के जेवर पार कर दिए। वहीं, कृष्णानगर के विनयनगर में बृहस्पतिवार को प्रमोद यादव के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के जेवर व नकदी उड़ा दी। इसके अलावा विभूतिखंड के अरण्य विहार में रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी जयचंद 12 फरवरी को सपरिवार बलिया स्थित मूल निवास गए थे। तभी उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर 1.40 लाख रुपये व लाखों के जेवर चुरा ले गए। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed