{"_id":"5c716d6abdec224d9d19665e","slug":"jem-terrorist-on-10-days-remand-ats-will-interrogate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दस दिन की रिमांड पर जैश के आतंकी, एटीएस पता करेगी इन अहम सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन की रिमांड पर जैश के आतंकी, एटीएस पता करेगी इन अहम सवालों के जवाब
Sat, 23 Feb 2019 09:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों शाहनवाज तेली और आकिब को वकीलों के प्रदर्शन के चलते अदालत में पेश नहीं किया जा सका। एटीएस की टीम ने भारी सुरक्षा के बीच दोनों आतंकियों को जेल में दाखिल किया और यहीं पर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद दोनों आतंकियों को दस दिन कर रिमांड पर दे दिया।
एटीएस की टीम दोनों आतंकियों को सहारनपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को दोपहर बाद लखनऊ पहुंची थी। एटीएस को इस बात का एहसास था कि वकील प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए एटीएस ने शाम साढ़े छह बजे के बाद पेश करने का फैसला किया था। लेकिन वकील अदालत में आतंकियों का इंतजार कर रहे थे।
एटीएस की गाड़ी जैसे ही दोनों आतंकवादियों को लेकर अदालत पहुंची वकीलों व प्रदर्शन कारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद एटीएस की टीम दोनों आतंकियों को लेकर वहां से चली गई। बाद में इन्हें सीजेएम के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम दोनों आतंकियों को लेकर रविवार को ही कश्मीर चली जाएगी। इसके अलावा दिल्ली और यूपी के अन्य जिलों में भी इनकी निशानदेही पर एटीएस को बरामदगी करनी है। पहले कश्मीर ले जाया जाएगा जहां से एकाउंट में भेजे गए पैसों का लिंक तलाशा जाना और इनकी निशानदेही पर अन्य हथियारों की रिकवरी करना प्रमुख है।
शुरुआती पूछताछ में एटीएस को कुछ अहम जानकारी मिली है जिसे वेरिफाई किया जा रहा है। दोनों के पास से बरामद मोबाइल में जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर की कई तकरीरें मिली हैं जिसके आधार पर दोनों ही युवक अन्य युवकों को बरगलाने की कोशिश कर रहे थे। इन मोबाइल में कई जेहादी वीडियो भी मिले हैं। आईजी ने बताया कि कितने लोगों को इन दोनों युवकों ने गुमराह किया यह अभी पता किया जा रहा है।

इन सवालों का जवाब तलाशेगी एटीएस
आईजी एटीएस ने बताया कि दोनों आतंकियों से जैश ए मोहम्मद और पाकिस्तान से संबंध के बारे में पूछताछ की जाएगी। इनके यहां आने के बाद लक्ष्य क्या क्या थे? अब तक कितने लोगों को गुमराह किया? दोनों आतंकियों से उनके सहयोगियों और साथियों के विषय में पूछताछ की जाएगी। पैसे कहां-कहां से और कितने आए, इसक भी विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जाएगी। मोबाइल का डाटा रिकवर कर इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी।