फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   je suspended on bad condition of cycle track

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का बुरा हाल, जेई सस्पेंड, सेलरी से वसूला जाएगा पैसा

Sat, 09 Jul 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jul 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
je suspended on bad condition of cycle track
टेढ़ी पुल‌िया पर टूटा साइक‌िल देख नाराज डीएम - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को इंजीनियरों के पलीता लगा दिया। कुर्सी रोड पर बने 5.75 किमी. लंबे साइकिल ट्रैक की बदहाली देख डीएम ने पीडब्यूडी के जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने, असिस्टेंट इंजीनियर को प्रतिकूल प्रविष्टि और अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीएम राजशेखर ने शुक्रवार को कुर्सी रोड पर बने साइकिल ट्रैक की दुर्दशा का मौका मुआयना किया। घटिया निर्माण के कारण ट्रैक करीब 25 जगह टूटा-फूटा, उखड़ा मिला तो कई जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। पानी निकलने का कोई इंतजाम न था। 
विज्ञापन


15 जगह फलों के ठेले और गुमटी मिली । डीएम ने जब ट्रैक से लगे फुटपाथ निर्माण की सामग्री साइकिल ट्रैक पर देखी तो भड़क उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं व पुलिस अफसरों को फटकार लगाते हुए अवर अभियंता को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खजाने से नहीं होगी एक पाई भी खर्च

je suspended on bad condition of cycle track
ये है सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल - फोटो : amar ujala

इसके साथ ही सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अधिशासी अभियंता को शो-कॉज नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा कि ट्रैक के मरम्मत में आने वाला खर्च इंजीनियरों के वेतन व ठेकेदार से वसूला जाएगा। 

सरकारी खजाने से एक भी पाई खर्च नहीं होगी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सीडी-1 को निर्देश दिया कि वे विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित कर ट्रैक निर्माण में इस्तेमाल हुई घटिया सामग्री की जांच कराएं। 

उन्होंने शहर में बने अन्य साइकिल ट्रैकों की भी नियमित निगरानी और अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हुआ तो संबंधित विभागों के इंजीनियर और क्षेत्रीय एसओ व एसएचओ जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed