फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE suspended for lighting up illegal colonies of property dealers

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलरों की अवैध कॉलोनियों को रोशन करने में जेई निलंबित

Sun, 22 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for lighting up illegal colonies of property dealers
लखनऊ। अमौसी जोन के नादरगंज खंड में प्रॉपर्टी डीलरों की अवैध कॉलोनियों को उनके खर्चे से नेटवर्क विकसित किए बिना ही रोशन करने वाले अंबेडकर उपकेंद्र के जेई अंगद कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। उन्हें मलिहाबाद खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, वहां के एसडीओ अजय यादव भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 16 जून को पूरे मामले का खुलासा किया था। इस पर मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने दो सदस्यीय समिति से जांच कराई। जांच में अंगद कुमार दोषी पाए गए। यही नहीं, और भी कई बिजली कनेक्शन गलत तरीके से देने की बात सामने आई। रिपोर्ट आने पर ग्रामीण मंडल के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने अंगद कुमार का निलंबन आदेश जारी कर विस्तृत जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

20 अवैध कॉलाेनियों में बांस-बल्ली पर बांटे कनेक्शन

निलंबित अंगद कुमार अंबेडकर उपकेंद्र से पहले शारदानगर बिजनौर उपकेंद्र में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने दोनों जगहों पर 20 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को बांस-बल्ली पर बिजली कनेक्शन बांटे हैं। इस खेल को अंजाम देने में अंगद के खास संविदाकर्मियों की अहम भूमिका रही है। इन्हीं संविदाकर्मियों ने पिछले दिनों शारदानगर उपकेंद्र के जेई आशुतोष कुमार को निलंबित कराने के लिए लाइन शिफ्ट करने की कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed