फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE suspended for demanding bribe of Rs 1.5 lakh

Lucknow News: डेढ़ लाख रुपये की घूस मांगने पर जेई निलंबित

Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for demanding bribe of Rs 1.5 lakh
लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए बिजली कनेक्शन मांगने पर एक महिला से घूस मांगने के मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित कमरुन निशा ने 15 किलोवाट के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दुबग्गा उपकेंद्र के जेई ने कमरुन निशा के पति मोहम्मद इरफान को बुलाकर डेढ़ लाख रुपये की घूस मांगी। कहा कि यह राशि पास के ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन देने के लिए ली जा रही है। जब कमरुन निशा ने घूस देने से इन्कार किया तो जेई ने मनमर्जी से करीब 6.69 लाख रुपये का फर्जी एस्टीमेट थमा दिया, जिसमें ट्रांसफार्मर और लाइन खुद लगाने की बात कही गई। कमरुन निशा ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना से की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने खुद ही जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए और महिला को बिना अतिरिक्त राशि के कनेक्शन भी दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed