{"_id":"685690dc7d43c08fcb046849","slug":"je-suspend-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1259279-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भ्रष्टाचार में जूनियर इंजीनियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भ्रष्टाचार में जूनियर इंजीनियर निलंबित
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों की अवैध कॉलोनियों को रोशन करने में जेई निलंबित
- नादरगंज खंड के अंबेडकर उपकेंद्र के जेई अंगद कुमार की कारस्तानी का मामला
- अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना की कार्रवाई, मलिहाबाद में किया संबद्ध
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी जोन के नादरगंज खंड में लंबे अरसे से प्रॉपर्टी डीलरों की अवैध कॉलोनियों में उनके खर्चे से नेटवर्क विकसित किए बिना ही रोशन करने वाले अंबेडकर उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अंगद कुमार शनिवार को निलंबित हो गए। इस मामले में वहां के एसडीओ अजय यादव भी जांच के दायरे में आ गए हैं। अंगद कुमार को मलिहाबाद खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।्
अमर उजाला ने 16 जून को अंगद कुमार की कारस्तानी का खुलासा किया था। इस पर मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने दो सदस्यीय समिति से जांच कराई। जांच में अंगद कुमार के द्वारा एकतानगर निवासी राम मिलन पांडेय को एलटी लाइन के एस्टीमेट 88,728 रुपये को जमा कराए बिना ही बिजली कनेक्शन दे दिया। अंगद कुमार ने ऐसे बहुत से बिजली कनेक्शन दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ग्रामीण मंडल के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने अंगद कुमार का निलंबन आदेश जारी कर विस्तृत जांच शुरु कराई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अंगद कुमार के द्वारा मानक दूरी 40 मीटर से ज्यादा दूरी पर सीधे सर्विस केबल से बिजली कनेक्शन का खेल किया है।
बीस कॉलाेनियों में बांस-बल्ली पर बांटे कनेक्शन
निलंबित अंगद कुमार अंबेडकर उपकेंद्र से पहले शारदानगर बिजनौर उपकेंद्र पर तैनात थे। जहां पर भी अंगद कुमार के द्वारा प्रॉपर्टी डीलरों की अवैध कॉलोनियों में उनके खर्चे से न तो ट्रांसफार्मर लगाया गया, और न ही हाइटेंशन व एलटी लाइन बनाई। अंगद कुमार ने 40 मीटर से ज्यादा दूरी पर बांस-बल्ली पर नेटवर्क को विकसित कर सीधे बिजल कनेक्शन दे दिया। इस खेल को अंजाम देने अंगद के खास संविदा कर्मियों की अहम भूमिका रही है। इन्हीं संविदा कर्मियों ने पिछले दिनों शारदानगर उपकेंद्र के जेई आशुतोष कुमार को निलंबित कराने के लिए लाइन शिफ्ट करने की कहानी गढ़ी थी। अंगद कुमार पर आरोप है कि शारदानगर और अंबेडकर उपकेंद्र के तहत बीस से ज्यादा अवैध8 कॉलोनियों को बांस-बल्ली पर खूब बिजली कनेक्शन बांटे हैं।