फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE attacked while electricity theft in Lucknow.

UP News: बिजली चोरी पकड़ने गए दस्ते पर जानलेवा हमला, जेई पर लोहे की रॉड से किया वार, सिर में सात टांके लगे

Wed, 31 May 2023 01:06 PM IST
ishwar ashish माय सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माय सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 May 2023 01:06 PM IST
सार

बिजली चोरी पकड़ने गए जूनियर इंजीनियर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। घायल हुए जेई के सिर में सात टांके लगे हैं। निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
JE attacked while electricity theft in Lucknow.
इलाज के दौरान घायल जेई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईएम रोड पर बुधवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने गए चेकिंग दस्ते पर डिगरियां के बिजली चोरों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में जूनियर इंजीनियर सहित कई कर्मचारी घायल हो गए जिसमें सबसे ज्यादा चोटे जूनियर इंजीनियर के सिर में आई है, जिसको सात टांके लगाए गए। जूनियर इंजीनियर का एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग दस्ता सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाके दिगुरिया गया था। सुबह 7:00 बजे शुरू हुई जांच के दौरान पहले गांव के लोगों ने दस्ते को घेराबंदी करके नारेबाजी शुरू कर दी और वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी पकड़ेंगे तो जानलेवा हमला होगा। मगर जूनियर इंजीनियर ने आगे बढ़कर जांच की शुरूआत की तो गांव के ही शोएब नाम के युवक की अगुवाई में लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। कुछ कर्मचारी और अभियंता जान बचाकर भाग गए लेकिन जूनियर इंजीनियर को गांव के लोगों ने पकड़कर लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया।

लहूलुहान हालत में उसे आईआईएम रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया है। कमिश्नर पुलिस टीम भेज कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश करा रहा है। उधर उच्च अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर का हाल-चाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed