यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगा जद यू, महासचिव केसी त्यागी को मिली जिम्मेदारी, 23 व 24 जनवरी को बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी करेगा। इससे पहले संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्यागी 23 व 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ में रहेंगे। पहले दिन वह प्रदेश कार्यकारिणी और दूसरे दिन जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उनका मुख्यमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है।
जद यू, एनडीए का पुराना घटक दल है। अटल बिहारी वाजपेयी और जार्ज फर्नांडीज के दौर में प्रदेश से जद यू के विधायक, सांसद चुने जाते रहे हैं। जद यू ने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर व कानपुर मंडल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभाएं हुईं थीं। नीतीश लखनऊ में भी एक सम्मेलन में शिरकत के लिए आए थे।
23 व 24 जनवरी को होगी बैठक
जद यू ने 27-28 दिसंबर 2020 को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया है कि अब बिहार से बाहर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक आधार बढ़ाया जाए। इसके लिए 23 व 24 जनवरी को बैठकें बुलाई गई हैं।
24 जनवरी का दिन कर्पूरी ठाकुर की जयंती के कारण भी चुना गया है। कपूरी ठाकुर ने पिछड़ों के आरक्षण में अति पिछड़ों का कोटा तय करने का फार्मूला दिया था। वजह यह थी कि अति पिछड़े आरक्षण से वंचित रह जाते थे।
इस फार्मूले को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाने के बाद प्रभावी तरीके से लागू किया। इसीलिए बिहार में सजातीय कुर्मियों के साथ ही अति पिछड़ी जातियों में नीतीश कुमार का अच्छा जनाधार माना जाता है। प्रदेश में भी इसी समीकरण पर खासतौर पर फोकस करने की योजना है।