{"_id":"5c416cdabdec2273404df5b5","slug":"jcb-hit-the-school-van-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः स्कूली वैन में जेसीबी ने मारी टक्कर, बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः स्कूली वैन में जेसीबी ने मारी टक्कर, बच्चे चोटिल
Fri, 18 Jan 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद डरे सहमे बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह जेसीबी चालक ने बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत आठ बच्चे चोटिल हो गए। मामला लखनऊ में मड़ियांव के रैथा रोड का है।
पुलिस व राहगीरों ने घायलों को पास के अस्पताल भेजा और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं घायलों की मदद में जुटे राहगीरों को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचलने की कोशिश की, जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। डंपर को जब्त कर लिया गया है। मड़ियांव के उमरभारी गांव में रहने वाले सुनील कुमार कृष्णा इंटरनेशल स्कूल की प्राइवेट वैन चलाते हैं। वह रैथा रोड पर वैन खड़ी कर बच्चे का इंतजार कर रहे थे। आठ बच्चे वैन में बैठे थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों के मुताबिक तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार जेसीबी ने वैन में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक सुनील समेत अंदर बैठे छात्र हरिओम (8), तान्या (8), मान्या (6), रिया (10), कृष्णा (5), मुस्कान (6) व दो अन्य छात्र घायल हो गये। हादसे के बाद आरोपी जेसीबी चालक गाड़ी लेकर फ रार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने जेसीबी का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अवैध खनन कराया जा रहा है। डंपर और जेसीबी दिन में भी खनन में लगे रहते हैं। इसके कारण रोज हादसे हो रहे है। लोगों की जान जा रही है, लेकिन पुलिस चुप बैठी है।
उधर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जेसीबी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे और चालक को पकड़ लिया जाएगा।