फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JCB caught while mining soil, seized

Lucknow News: मिट्टी खनन करते जेसीबी पकड़ी, सीज

Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
JCB caught while mining soil, seized
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है। शुक्रवार रात मिट्टी खोदाई को खनन अधिकारी ने पकड़ा। लोग ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए, लेकिन जेसीबी को पकड़ लिया गया। सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हर दिन दरियापुर, कलसहा, विनोहरा गांव में मिट्टी खनन होता है। शुक्रवार को दरियापुर में बिना परमिट के पुलिस की मिलीभगत से खनन कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने पहले पुलिस को सूचना दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायत खनन अधिकारी से की गई। खनन अधिकारी ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर करीब 10 ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई हो रही थी, जिन्हें चालक लेकर भाग निकले। जेसीबी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी उमाकांत ने बताया कि जेसीबी को सीज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed