फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jayprakash Narayan's birth anniversary: Akhilesh Yadav garlanded the statue and said, "We will follow his pa

जयप्रकाश नारायण की जयंती : अखिलेश यादव ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले-हम उन्हीं के रास्ते पर चलेंगे

Sat, 11 Oct 2025 01:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 01:59 PM IST
सार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज सका। कहा कि हम लोग हमेशा से जयप्रकाश जी का सम्मान करते आए हैं। 

विज्ञापन
Jayprakash Narayan's birth anniversary: Akhilesh Yadav garlanded the statue and said, "We will follow his pa
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा, हम लोग आज लोकनायक जयप्रकाश जी को याद कर रहे हैं, उनकी जयंती पर। हम आज आप सबको ये भरोसा दिलाते हैं कि जो जयप्रकाश जी ने नाम पर सोशलिस्ट म्यूजियम बना था, जीपीएनआईसी। हम लोग संकल्प लेते हैं कि उसे बिकने नहीं देंगे। जयप्रकाश जी ने जो संपूर्ण क्रांति का नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है, देश को उसी रास्ते की जरूरत है। हमारा देश तभी खुशहाल होगा जब समाजवादी मूल्यों से चलेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जमीन पर ही हम लोग संघर्ष करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा, यह बात हम लोगों को समझ में आ गई है कि जितना हम लोग जमीन पर काम करेंगे उतनी लड़ाई हम लोगों की कामयाब होगी, इसलिए जमीन पर ही हम लोग संघर्ष करेंगे। हमारा सिद्धांत नहीं बदला है। पूरे देश में एक सोशलिस्ट लीडर को समर्पित JPNIC से बेहतर म्यूजियम और स्मारक नहीं रहा होगा। आज एक वीडियो देखा कि तालिबान के मिनिस्टर हमारे फॉरेन मिनिस्टर को रिसीव कर रहे हैं और हमारे मुख्यमंत्री जी तालिबान के लिए क्या कहते हैं? 

बिहार पर क्या बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा, बिहार चुनाव में जहां बुलाया जाएगा हम लोग जाएंगे। महिलाओं को बराबर का अधिकार मिले, आधी आबादी के बिना कोई भी समाज खुशहाल नहीं हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लोग PDA से घबराए हुए लोग हैं। यह जातीय समीकरण को अपने इलेक्शन की होशियारी बोलते हैं। जब उसी से हारने लगते हैं तो यह हाईकोर्ट भागते हैं। 
 

बीजेपी के लोगों ने मिलकर मेरा ऑफिशियल कार्यक्रम जारी कर दिया, सोचिए सरकार और उनके अधिकारी मिलकर मेरा कार्यक्रम जारी कर रहे हैं। उसको अपने चैनल से बढ़ावा दिलवा रहे हैं। यह गंभीर विषय है कि एक आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और जाति के आधार पर उसे अपमानित किया जा रहा है, और एक चीफ जस्टिस पर जूता फेंकना। इससे खराब बात देश के लिए क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed